एक ऐसी ई-पत्रिका जिसमें  आप साहित्य ,संस्कृति और सरोकार से एकसाथ रूबरू होते हैं . जहां आपकी सदिच्छा के अनुरूप सामग्रियां मिलती है. जो आपकी सृजनात्कता को पूरे विश्व की सृजनात्मकता से जोड़ने को सदैब प्रतिबद्ध रहती है.              अपनी रचनाएँ इस ई-मेल पर भेजें :
परिकल्पना पर आपका स्वागत है , पधारने के लिए धन्यवाद !

शनिवार, 26 जून 2010

वहुप्रतिक्षित परिकल्पना सम्मान की उद्घोषणा शीघ्र



जैसा कि आप सभी को विदित है कि विगत १५ अप्रैल को परिकल्पना पर ब्लोगोत्सव-२०१० की भव्य शुरुआत हुई थी । उल्लेखनीय है कि पहली बार इंटरनेट पर इसप्रकार का अनोखा प्रयोग हुआ है और यह उत्सव हिंदी ब्लॉग जगत के लिए कामयाबी की एक नयी परिभाषा गढ़ने में समर्थ हुआ है . ब्लोगोत्सव के समूचे परिदृश्य को लोकसंघर्ष पत्रिका द्वारा एक आकर्षक विषेशांक का स्वरुप प्रदान किया जा रहा है ताकि दस्तावेज के रूप में सुरक्षित रखा जा सके और इस उत्सव से जुड़े प्रतिभागियों को एक नया आयाम प्रदान किया जा सके . इसी अनुक्रम में आगामी कुछ महीने बाद लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉग उत्सव की परिकल्पना की जा रही है, जिसमें ब्लोगोत्सव-२०१० में शामिल ५० श्रेष्ठ चिट्ठाकारों को सम्मानित किये जाने की योजना है । इस दिशा में कई बैठकें हो चुकी है और यह प्रक्रिया भी अपने आखिरी और निर्णायक दौर में है ।
मेरे समझ से ब्लोगोत्सव-२०१० में शामिल सभी रचनाकार आज के सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों में सर्वाधिक अग्रणी हैं । सभी एक से बढ़कर एक हैं । सभी की रचनाएँ प्रेरणादायक और सारगर्भित है । यही वह कारण था कि बिभिन्न वर्गों से श्रेष्ठ रचनाकारों के चयन में हमारी ब्लोगोत्सव की टीम पूरे पंद्रह दिनों तक माथापच्ची करती रही, आपस में मैतेक्य बनाने का लगातार प्रयास होता रहा और मेल से सुझाव प्राप्त किये जाते रहे । कई वर्गों में दो-तीन नाम ऐसे थे जिसमें से श्रेष्ठ का आकलन कठिन था , खैर जहां हमारी टीम को नाम चयन में कठिनाई महसूस हुई वहां जानकारी जुटाकर उनकी सक्रियता और उनकी रचनाओं पर टिप्पणी को महत्व देते हुए सम्मान हेतु चयन कर अंतिम निर्णय हेतु मुझपर छोड़ दिया गया ......अब मेरे लिए वह क्षण ज्यादा पीडादायक था जब इस सम्मान के लिए मैं अपने प्रिय रचनाकारों के नाम पर विचार नहीं कर पाया ।
परिकल्पना सम्मान-२०१० हेतु विभिन्न वर्गों से ५० चिट्ठाकारों के नाम -चयन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है । अगले महीने के प्रथम सप्ताह में हम वहुप्रतिक्षित परिकल्पना सम्मान की उद्घोषणा परिकल्पना पर करने जा रहे हैं
() रवीन्द्र प्रभात

10 comments:

पूर्णिमा ने कहा…

ये तो बड़ी खुशी की बात है

गीतकार /geetkaar ने कहा…

आप तो प्रयोगधर्मी चिट्ठाकार हैं. जो भी करते हैं अनोखा-अनूठा और अद्वितीय होता है, आपकी प्रयोगधर्मिता को प्रणाम !

सलीम ख़ान ने कहा…

jai jai

ललित शर्मा ने कहा…

स्वागत है।

M VERMA ने कहा…

स्वागत है इस सद्प्रयास का

सूर्यकान्त गुप्ता ने कहा…

स्वागत योग्य प्रयास!

Udan Tashtari ने कहा…

इन्तजार रहेगा!!

Smart Indian - स्मार्ट इंडियन ने कहा…

एक प्रशंसनीय पहल. बधाई!

Arvind Mishra ने कहा…

स्वागतोत्सुक ...

Dr.J.P.Tiwari ने कहा…

स्वागत योग्य प्रयास

परिकल्पना सम्मान-२०१०

परिकल्पना सम्मान-२०१०

LATEST:


लोकसंघर्ष परिकल्पना सम्मान-२०१०

Product Cloud