एक ऐसी ई-पत्रिका जिसमें  आप साहित्य ,संस्कृति और सरोकार से एकसाथ रूबरू होते हैं . जहां आपकी सदिच्छा के अनुरूप सामग्रियां मिलती है. जो आपकी सृजनात्कता को पूरे विश्व की सृजनात्मकता से जोड़ने को सदैब प्रतिबद्ध रहती है.              अपनी रचनाएँ इस ई-मेल पर भेजें :
परिकल्पना पर आपका स्वागत है , पधारने के लिए धन्यवाद !

लेखकों से अनुरोध

परिकल्पना पर लिखने वाले लेखकों से अनुरोध है कि जो भी पोस्ट यहाँ पर लिखें,विस्तृत हो,सारगर्भित हो। अपने ब्लॉग पर प्रकाशित पोस्ट का लिंक यहाँ ना लगाएँ,ऐसा करने पर मजबूरन उन्हें हटाना पड़ेगा।

शुक्रवार, 1 जनवरी 2010

हिंदी चिट्ठाकारी में नवीन संभावनाओं का नवीन प्रकाश कौन ?

आज वीन वर्ष का नवीन दिन , तो क्यों न एक ऐसे नवीन प्रकाश की बात की जाए जो वर्ष-२००९ के आखिरी चार महीनों में सर्वाधिक ४१३ पोस्ट लिखने का गौरव हासिल किया है । यानि प्रत्येक दिन औसत तीन पोस्ट से ज्यादा । चिट्ठाकार हैं नवीन प्रकाश और चिटठा है हिंदी टेक ब्लॉग

आप कहेंगे कि यह उपलब्धि हासिल करने के बावजूद इस चिट्ठाकार की चर्चा हिंदी ब्लॉग विश्लेषण श्रंखला के अंतर्गत क्यों नहीं की जा सकी ?

दरअसल बात यह है ,कि यह चिट्ठा अगस्त के आखिरी सप्ताहांत में हिन्दी ब्लॉग जगत का हिस्सा बना और परिकल्पना के विश्लेषण में उन्ही चिट्ठों की चर्चा हो सकी जो मई-जून तक अस्तित्व में आ चूका था । जैसे-जैसे परिककल्पना का विश्लेषण आगे बढ़ रहा था हिंदी चिट्ठाकारी में नवीन संभावनाओं का यह नवीन प्रकाश उपलब्धियों के एक नए आयाम को गढ़ने की दिशा में अग्रसर था ।

परिकल्पना के विश्लेषण में सर्वाधिक सक्रीय क्षेत्र छत्तीसगढ़ के सक्रीय शहर रायपुर के खरोरा के रहने वाले नवीन प्रकाश २४ अगस्त को अपना नया चिटठा हिंदी टेक ब्लॉग लेकर आये और ब्लॉग जगत को समर्पित करते हुए कहा कि "बस एक कोशिश है -जो थोडी बहुत जानकारियां मुझे है मैं चाहता हूँ कि आप सभी के साथ बांटी जाए। "

आज जब हिंदी चिट्ठाकारी अत्यंत संवेदनात्मक दौर से गुजरते हुए व्यापकता की ओर अग्रसर है तकनीकी जानकारी बांटने वाले इस नए चिट्ठाकार के उद्देश्यपूर्ण विचार का स्वागत हम सभी को मिलकर करना चाहिए और उनकी जानकारियों से अपना ज्ञानवर्द्धन करते हुए हिंदी ब्लोगिंग में पूरी दृढ़ता के साथ अपना-अपना कदम बढ़ाना चाहिए ।
मेरी यही शुभकामना है कि यह चिट्ठा दीर्घायु हो और अपने महत्वपूर्ण विचारो /जानकारियों से हिन्दी चिट्ठाकारी को समृद्ध करे । साथ ही ऐसे चिट्ठाकार जो तकनीकी दृष्टि से काफी पीछे हैं उनका मार्गदर्शन करते रहे ।
हिन्दी चिट्ठाकारी के इस नवीन प्रकाश को उसके उपलब्धिपरक नवीन प्रयास के लिए कोटिश: बधाईयाँ !

16 comments:

जी.के. अवधिया ने कहा…

"मेरी यही शुभकामना है कि यह चिट्ठा दीर्घायु हो और अपने महत्वपूर्ण विचारो /जानकारियों से हिन्दी चिट्ठाकारी को समृद्ध करे।"

हमारी भी यही शुभकामना है!

आप तथा आपके परिजनों के लिये नववर्ष मंगलमय हो!

मनोज कुमार ने कहा…

नव वर्ष की शुभकामनाएं।

Suman ने कहा…

आप सब को सपरिवार नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाऎँ!!

Udan Tashtari ने कहा…

हमारी शुभकामनाएँ भी प्रेषित हों.


वर्ष २०१० मे हर माह एक नया हिंदी चिट्ठा किसी नए व्यक्ति से भी शुरू करवाने का संकल्प लें और हिंदी चिट्ठों की संख्या बढ़ाने और विविधता प्रदान करने में योगदान करें।

- यही हिंदी चिट्ठाजगत और हिन्दी की सच्ची सेवा है।-

नववर्ष की बहुत बधाई एवं अनेक शुभकामनाएँ!

समीर लाल

गिरीश पंकज ने कहा…

'naveen' ke kaam par 'prakash' dalane ki 'parikalpana' karane vala shakhsh vahi ho sakata hai, jisake paas sadbhavanaon ka ''prabhat'' ho. naye varsh ki badhai...shubhkamanaye.

रजनीश उपासने, रायपुर ने कहा…

छत्तीसगढ़ का ही एक और ब्लॉग है जो पिछले 26 माह से लगातार सक्रिय है और प्रतिदिन 3 से अधिक औसत रखते हुए इस पर अब तक 2374 पोस्ट आ चुकी है। नाम है अदालत। लिंक है http://adaalat.blogspot.com/

Smart Indian - स्मार्ट इंडियन ने कहा…

आपको और सभी पाठकों को नववर्ष मंगलमय हो.

Arvind Mishra ने कहा…

बधाई और शुभकामनयें मेरी और से भी बजरिये आपके

हिमांशु । Himanshu ने कहा…

नवीन प्रकाश जी की सक्रियता आश्वस्त करती है !
हमारी भी शुभकामनायें !

गिरिजेश राव ने कहा…

हर शांत तापस सम्मान का अधिकारी होता है। मैंने इनके ब्लॉग से बहुत सीखा है और जो लोग कम्प्यूटर ज्ञान में अपने को अनाड़ी समझते हैं, उन्हें भी नियमित रूप से यहाँ आना चाहिए।
शुभकामनाएँ।

mala ने कहा…

आपने नवीन वर्ष के नवीन दिवस पर एक ऐसे नवीन प्रकाश से परिचय कराया है , जो सचमुच संभावनाओं का नवीन प्रकाश है , बधाईयाँ !नवीन वर्ष की शुभकामनाओं के साथ .../

पूर्णिमा ने कहा…

हमारी भी शुभकामनायें !

गीतकार /geetkaar ने कहा…

नववर्ष की बहुत बधाई एवं अनेक शुभकामनाएँ!

महेन्द्र मिश्र ने कहा…

नववर्ष की हार्दिक शुभकामना ..

श्रीश पाठक 'प्रखर' ने कहा…

naveen prakash jee vakai behatreen bloger hain...puree credit....!!!

नवीन प्रकाश ने कहा…

बहुत बहुत धन्यवाद रविन्द्र प्रभात जी

और अन्य पाठको का भी, नए वर्ष पर आपके इस लेख से और प्रयास कर ब्लॉग को बेहतर बनानने की नयी ऊर्जा मिली है ।

पुनः आप सभी का कोटिशः धन्यवाद

हिंदी ग़ज़ल की विकास यात्रा पर रवीन्द्र प्रभात का एक समग्र आलेख

हिंदी ग़ज़ल की विकास यात्रा पर रवीन्द्र  प्रभात का एक समग्र आलेख

परिकल्पना सम्मान-२०१०

परिकल्पना सम्मान-२०१०

LATEST:


लोकसंघर्ष परिकल्पना सम्मान-२०१०

Product Cloud